News UpdatePoliticsUttarakhand

वार्ड नम्बर 9 से सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में गढ़वाल मण्डल नगर निकाय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल की गरिमामयी उपस्थिति में एवं महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संजय गौतम के प्रयासों से महानगर के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 9 से सैकड़ों लोगों ने  मल्लिकार्जुन खडगे, श्रीमती सोनिया गांधी जी,  राहुल गांधी  एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा  के कुशल नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

              कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए एवं पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि इन सभी साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के नाकारापन के कारण आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से साफ जाहिर होता है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है।

          पोखरियाल ने कहा कि पिछले सात सालों में राज्य का विकास ठप हो गया है तथा पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर है। पोखरियाल ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास के नाम पर मलिन बस्तियों का अनावश्यक रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसके कारण वहां की गरीब जनता बेघर हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है।

            महानगर देहरादून अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संजय गौतम ने कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के ऊपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं।

          सदस्यता ग्रहण करने वालों में सहदेव कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार, शिव देवी, विवेक कुमार, सकीना बानों, सचिन गौतम, पूनम, कला देवी, प्रभा देवी, मीना देवी, राणा निशाद, अमर सिंह, आकाश, राजा, केशव आदि शामिल थे।

          इस अवसर पर कुन्दन लाल आर्य, शिवराम, अशोक कुमार, विजेंद्र चौहान, जगत सिंह, सुखराम, ओमप्रकाश बुझेलिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button