News UpdateUttarakhand

बस और लोडर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 14 घायल

देहरादून। पछवादून में सोमवार सुबह एक यात्री बस और लोडर वाहन की जोरदार टक्कर हो जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतको व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलो की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक यात्री बस देहरादून से विकासनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब बस सेलाकुई क्षेत्रांर्तगत शेरपुर गांव के निकट पहुंची तो अचानक एक लोडर वाहन सामने आ गया। जिससे दोनो वाहन अनियत्रित होकर आपस में टकरा गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से तीनो मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया हैै। वहीं मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं सड़क हादसे के बाद विकासनगर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनो वाहनों को हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतकों के परिजनो को सूचना मिली तो उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते है जिन्हे रोकने के लिए प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है। वहीं प्रशासन द्वारा सभी घायलों का उचित उपचार कराने की बात कही जा रही है। ं

Related Articles

Back to top button