News UpdateUttarakhand

धोखाधड़ी व साइबर ठगी के प्रकरणों में दिखाएं तेजीः कोंडे

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग के तत्वाधान में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें में एसपी ने केदारनाथ धाम यात्रा की द्वितीय चरण की यात्रा को सकुशल संपंन कराने के लिए संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया।
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने थानावार लम्बित अपराधों की समीक्षा करते हुए धोखाधड़ी व साइबर ठगी के प्रकरणों में टीमें गठित कर रवाना किये जाने के निर्देश दिए। सात वर्ष या इससे अधिक की सजा वाले अभियोगों में अनिवार्य रूप से फील्ड यूनिट की विजिट कराने, अपराधों के अनावरण में नेटग्रिड सहित नवीन तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग किए जाने, उत्तराखण्ड पुलिस एप में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण, मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही किए जाने, पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, किराएदारों के अधिक से अधिक सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसपी ने गुमशुदाओं की ढूंढखोज व अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए प्रचलित अभियान के तहत कार्यवाही करने, थाने चौकियों के कार्यालयों, वाहनों पर लगी एमडीटी पर आने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने, समस्त थाना, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो, भांग, चरस, स्मैक इत्यादि व अवैध शराब, कच्ची शराब, नकली शराब, बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र सिंह कठैत, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, निरीक्षक यातायात कैलाश शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना मनोज बिष्ट, निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल वाचक सुरेश चन्द्र बलूनी, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत, थानाध्यक्ष गुप्तकाशी कुलदीप चौहान, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह, सहित समस्त विवेचक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button