National

पिछले 24 घंटे में देशभर में 909 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 8447 हो गई,महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी से देश में हालात फिलहाल सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में अभी अपने यहां स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी पिछले कुछ दिनों से रोजाना पांच सौ ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में देशभर में 909 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 8,447 हो गई है। बीते 24 घंटे देशभर में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि 909 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना से 273 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 765 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ही 74 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंकड़ों में क्‍यों आ रहा अंतर राज्य सरकारों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 595 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 8,933 पर पहुंच गया है। जबकि, उपचार के बाद 981 लोग इस महामारी से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। मृतकों की संख्या 296 हो गई है। रविवार को 15 लोगों की मौत हुई, जिसमें गुजरात और बंगाल में दो-दो और तमिलनाडु में हुई एक मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से मिले आंकड़ों में अंतर को लेकर अधिकारियों का कहना है कि राज्यों की संबंधित इकाइयों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आंकड़े मिलने में देरी के कारण यह अंतर रहता है। जबकि, कई निजी एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं।

महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र हॉटस्पॉट बना हुआ है। राज्य में 134 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें मुंबई में 113 मामले शामिल हैं। इनमें धारावी में मिले 15 नए मामले भी शामिल हैं। धारावी में संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है, जिसको देखते हुए राज्य प्रशासन एशिया की इस सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में हर घर की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1,895 हो गई है। महाराष्ट्र के पांच सितारा होटल ताज के कुछ कर्मचारियों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद होटल लगभग पांच सौ कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 106 नए केस मिले हैं और राज्य संक्रमितों का आंकड़ा भी एक हजार को पार कर गया है। कुल संक्रमित 1,075 हो गए हैं।

राजस्थान में 96 नए केस मिले राजस्थान में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को भी यहां 96 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 796 हो गई है। गुजरात में 25 नए केस मिले हैं और अभी तक कुल संख्या 493 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पांच सौ के करीब संक्रमित उत्तर प्रदेश में भी 28 नए मामले मिले हैं और संक्रमित 480 हो गए हैं। जबकि, 17 नए केस के साथ कर्नाटक में 232, दो नए मामलों के साथ केरल में 373 और 21 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में अभी तक संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। हरियाणा में 14 नए केस पाए गए हैं और पीडि़तों की संख्या 179 पर पहुंच गई है।

तेलंगाना में आंकड़ा पांच सौ के पार आंध्र प्रदेश में 12 नए मामले मिले हैं और संख्या 417 हो गई है, 16 नए केस के साथ तेलंगाना में कुल संक्रमित 503 हो गए हैं और ओडिशा में भी 10 नए मामले पाए गए हैं और संक्रमितों की संख्या 54 पर पहुंच गई है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र -1,895

दिल्ली – 1,069

तमिलनाडु – 1,075

राजस्थान – 796

मध्य प्रदेश – 553

तेलंगाना – 503

उत्तर प्रदेश – 480

आंध्र प्रदेश – 417

गुजरात – 493

केरल – 375

जम्मू-कश्मीर – 245

कर्नाटक – 232

हरियाणा – 179

पंजाब – 179

बंगाल – 122

बिहार – 64

ओडिशा – 54

उत्तराखंड – 35

हिमाचल प्रदेश – 32

असम – 28

छत्तीसगढ़ – 30

चंडीगढ़ – 21

झारखंड – 17

लद्दाख – 15

अंडमान-निकोबार – 11

गोवा – 7

पुडुचेरी – 8

मणिपुर – 2

त्रिपुरा – 2

मिजोरम – 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button