National

ईशा अम्बानी आनंद पिरामल संग लेंगी सात फेरे

नई दिल्ली। भारत के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख तय हो गई है। मुकेश और नीता की लाडली इस साल दिसंबर में आनंद पिरामल के साथ सात फेरे लेंगी। आनंद, स्वाती और अजय पिरामल के बेटे हैं। दोनों परिवारों के बीच चार दशक पुरानेे मैत्री संबंध हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।

आनंद पिरामल भारत की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनियों में से एक ‘पिरामल रियल्टी’ के संस्थापक हैं। पिरामल रियल्टी से पहले आनंद ने ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए “पिरामल स्वास्थ्य” की स्थापना की थी, जो आज एक दिन में 40,000 से अधिक रोगियों का इलाज कर रही है। वह पिरामल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक भी हैं। इससे पहले आनंद “इंडियन मर्चेंट चैंबर” की युवा विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट भी रहे।

आनंद ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। उन्हें बिजनेस में युवा संस्कृति को बढ़ावा देने का श्रेय जाता है। उनके पास येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक की डिग्री है और जून में स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में अपना मास्टर पूरा कर लेंगी।आनंद ने महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा को शादी का प्रस्ताव दिया। इस मौके से जुड़े दोपहर के भोजन के अवसर पर उनके माता-पिता – नीता, मुकेश, स्वाती और अजय- ईशा के ग्रेंड पेरेंट्स, कोकिलाबेन अंबानी और पूर्णिमाबेन दलाल, ईशा के जुड़वां भाई आकाश, छोटे भाई अनंत, आनंद की बहन नंदिनी, पीटर, अन्या, देव और अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button