News UpdateUttarakhand

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से मिला ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पत्रकारों व दिल्ली की जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर दिल्ली के पत्रकारों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सौंपा गया।
अध्यक्ष ने फैडरेशन का सितंबर में होने वाले महाअधिवेशन का निमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री गुप्ता का राजस्थानी पगड़ी और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट सम्मान किया। राजस्थान ईकाई के अध्यक्ष प्रेस काउंसिल के सदस्य रहे डॉ- एलसी भारतीय ने मुख्यमंत्री को राजस्थानी पगड़ी पहनाई तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाई। डॉ. भारतीय मुख्यमंत्री को भारत की सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया। प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड के स्मॉल मीडियम बिग न्यूज पेपर्स सोसाईटी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, महासचिव राशिद अली, संगठन मंत्री हिमांशु छाबड़ा, यूपी के पवन सहयोगी, फेडरेशन के संगठन सचिव विजय सूद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर दिल्ली के कस्तुरबा नगर से विधायक नीरज बेसौया भी थे। बसोया भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। ये 2008 और 2025 में दिल्ली के कस्तूरबा नगर से विधानसभा सदस्य चुने गए।

Related Articles

Back to top button