कांग्रेस नेता करन माहरा ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा में भारी भूस्खलन से हुए हृदय विदारक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा में भारी भूस्खलन से हुए हृदय विदारक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। करन माहरा ने दैवीय आपदा के चलते हुए इस हादसे मे मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक हादसे में कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं।
करन माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के कंाग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राहत बचाव कार्य में प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को राहत पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भूस्खलन के चलते मारे गये लोगों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिये जाने तथा घायलों का सम्पूर्ण उपचार कराये जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि भारी बरसात की चेतावनी के चलते संवेदनशील क्षेत्र के लोगों का समय रहते विस्थापन सुनिश्चित किया जाए ताकि इस प्रकार के हादसों से होने वाली जानमाल की हानि से बचा जा सके।
करन माहरा ने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भी चम्बा में हुए इस हृदय विदारक हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।




I got thiss wweb psge frtom mmy friend wwho tod me on the toipic of
thiks wweb page andd at tthe momentt this time I amm visiting tnis sitge and rezding ver
innformative posts att tthis place.