News UpdateUttarakhand

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सिनोला में कांग्रेस महामंत्री ने किया जनसंवाद

देहरादून। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सिनोला में स्थानीय लोगो से जनसंपर्क किया जिसमें स्थानीय लोगो से आगामी नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की। लोगांे को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देहरादून महानगर के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। भाजपा ने आपने पिछले कार्यकाल में जनसमस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है। स्मार्ट सिटी का काम आधा-अधूरा पड़ा है आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। सडकें गड्डों में तब्दील हो चुकी हैं तथा सीवर का गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है तथा आने वाले समय में गम्भीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। देहरादून महानगर के आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है।
नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता के सामने रखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में जनता का साथ देने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में देहरादून महानगर में कई सडकों का जाल बिछा, जनहित की योजनाओं पर काम हुआ परन्तु जब से महानगर के निगम की डोर भाजपा ने पकडी है तब से शहर का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मेयर एवं निगम बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस के साथ जुडने की अपील की। इस अवसर पर गोपाल सिंह गढ़िया वीरेंद्र पवार प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अनिल नेगी आदि अनेक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button