News UpdatePoliticsसिटी अपडेट
कांग्रेस ने 120 जरूरतमंद लोगों को बांटे राशन के किट

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने 120 जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित किए। इस दौरान प्रीतम सिंह ने देवभूमि ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लॉकडाउन के पहले दिन से ही गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। यह सराहनीय कदम है। लॉकडाउन के बीचे कई सामाजिक संगठन लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। इनमें देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट भी शाामिल है। ट्रस्ट गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित कर रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने करीब 120 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में दान-दाताओं के सहयोग से करीब सात हजार जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। जबकि, दस हजार मास्क, सैनिटाइजर और साबुन भी वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का यह अभियान लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेगा।