News UpdateUttarakhand

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाला गिरफ्तार

देहरादून। शराब पीकर सरेराह गुंडागर्दी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सत्यापन न कराने पर आरोपी के मकान मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई गयी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई, साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button