Uttarakhand

समयावधि के बाद पटाखे जलाने पर पुलिस द्वारा किए गए अभियोग पंजीकृत

देहरादून।  कृपया सादर अवगत कराना है कि कल दिनांक 14 नवंबर 2020 को दीपावली पर्व के अवसर पर  पटाखे जलाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को आदेश के अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया था।
        उक्त संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर रात्रि  10:00 बजे के उपरांत किसी भी व्यक्ति द्वारा पटाखे  ना जलाए जाने के दृष्टिगत पुलिस टीमों का गठन कर  थाने के अलग अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। थाना क्षेत्र में आम जनता को इस संबंध में अनाउंसमेंट कर अवगत कराया गया। किंतु  बार बार अनाउंसमेंट करने के बाद भी 02 व्यक्तियों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत अलग-अलग 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1- चिराग खुराना पुत्र चरण जीव खुराना शिवलोक कॉलोनी थाना रायपुर। मूल पता है होम सिटी फर्स्ट फ्लोर कारगी रोड पटेल नगर देहरादून।
2- कौस्तुभ उनियाल पुत्र भगवती चरण उनियाल निवासी शिवलोक कॉलोनी रायपुर देहरादून।

Related Articles

Back to top button