Uttarakhand

नेपाली तिराहा पर अस्थाई पुलिस चौकी के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

देहरादून। थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत स्थित नेपाली तिराहा पर आज दिनांक 06-12-2020 को नई अस्थाई पुलिस चौकी के निर्माण हेतु *श्री अमरजीत सिंह रावत, थानाध्यक्ष रायवाला एवं श्री राम नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रायवाला* की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया चूँकि थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत स्थित नेपाली तिराहा यातायात एवं अन्य आवाजाही के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण स्थान है जहां पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलायमान रखने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत 24 घंटे पुलिस बल की आवश्यकता रहती है जिस कारण नेपाली तिराहे पर अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है|

Related Articles

Back to top button