News UpdateUttarakhand

गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद फिर राफ्टिंग शुरू

ऋषिकेश। गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद राफ्टिंग फिर शुरू कर दी गयी है। पर्यटन विभाग की ओर से बीते शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए राफ्टिंग पर रोक लगाई थी।
बुधवार को गंगा का जल स्तर सामान्य होने के बाद जिला तकनीकी समिति की ओर से राफ्टिंग शुरू करने की अनुमति जारी कर दी गई है। जिसके बाद गंगा में फिर से रंग बिरंगी राफ्ट नजर आने लगी।पर्यटन विभाग की ओर से 30 जून से 31 अगस्त तक मानसून को देखते हुए गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगाने की व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत इस वर्ष 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक लागू हो गई थी। एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने का प्रावधान है।बुधवार को पर्यटन विभाग के अंतर्गत जिला तकनीकी समिति ने गंगा में हालात का किया निरीक्षण। गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया। जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी के मुताबिक तकनीकी समिति ने शिवपुरी से लेकर मुनिकीरेती तक विभिन्न स्थान पर गंगा में हालात का निरीक्षण किया। ब्रम्हपुरी में गंगा का जलस्तर ग्रीन लेवल से नीचे पाया गया। इस आधार पर बुधवार से गंगा में राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। सभी राफ्टिंग कंपनियों को सूचित कर दिया गया है। दोपहर 12रू00 बजे से गंगा में रंग बिरंगी राफ्ट फिर से नजर आने लगीं।

Related Articles

Back to top button