News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिंदी हमारे विचारों, भावनाओं और संस्कृति को सहजता से व्यक्त करने वाली भाषा है। यह देश की विविधता में एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। साहित्य और शिक्षा से लेकर विज्ञान, तकनीक और संचार के क्षेत्र में भी हिंदी का उपयोग तेजी से बढ़ा है। हिंदी का समृद्ध साहित्य और सरल स्वरूप इसे देश के लोगों से जोड़ने वाली भाषा बनाता है।
राज्यपाल ने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें बच्चों और युवाओं को हिंदी के प्रति जोड़ते हुए इसके प्रयोग को दैनिक जीवन में बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से हिंदी के सम्मान, संरक्षण और प्रसार में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button