News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

महापौर ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया

देहरादून। नर सेवा नारायण सेवा के सम्मान है। पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्य और भाजपा के कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में जिस निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, वह सबसे बड़ सेवा है। यह बात आज महापौर सुनील उनियाल गामा ने कारगी चैक में मोदी किचन चला रहे पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और महामंत्री अनुराग पंत के साथ ही समस्त सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की।
 आज आठवें दिन महापौर यहां आए और कार्यकर्ताओं की का हौंसला बढ़ाया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से उत्पन्न खतरे और समूचे देश में लागू की गई पूर्ण लॉक डाउन का अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। रोज कमाने खाने वाले बहुत सारे लोग इन दिनों एक पाई की भी कमाई नहीं होने से परेशान हैं। दिहाड़ी मजदूरी से लेकर जूते पॉलिश करने वाले रिक्शा चलाने वाले, ऐसे कई लोग हैं जो जैसे तैसे अपना घर चला रहे थे। फुटपाथ पर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे लोगों के लिए पहाड़ी प्रजामंडल भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि कोई भूखा ना रह सके। हर रोज यहां 1000 से लेकर 1500 लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की जाती है। जरूरतमंद लोगों के घरों में जाकर भी पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा के कार्यकर्ता भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और महामंत्री अनुराग पंत खुद राशन मुहैया करा रहे हैं और हर उस जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं जिसके सामने इन दिनों रोटी का संकट है। यहां खास बात यह देखने को मिल रही है, कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी कार्यकर्ता खुद मास्क और गलफ्स पहने हुए हैं और जरूरतमंदों को पहले साबुन से हाथ दिला कर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए 2 मीटर की दूरी पर खाना खाने के लिए बैठाया जाता है। इस अभियान में प्रजा मंडल के सदस्य सोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पंवार ,मनोज ,गौरव, हेमंत ,अयूब और भाजपा के महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गणेश उनियाल, राजेंद्र सिंह चैहान, विनोद रावत,सुबेदार जगदम्बा नौटियाल, निर्मल जगुडीघ्, हरीश उनियाल, कीर्ति सिंह पंवार आदि निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा और सहयोग दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button