PoliticsUttarakhand

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने दिया धरना

देहरादून। आज कुड़ीयाल गांव, ग्राम व पो0 कुड़ियाल, न्याय पंचायत थानो, वि0ख0 रायपुर, तहसील-डोईवाला, जिला-देहरादून के वासियों ने गांव को जाने वाली सड़क को लेकर प्रकाशपंत रोड़ जो कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे को जाती हैं वहां पर धरना दिया जो कि ग्राम वासियों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर उनका यह धरना आज से अनिश्चित काल तक चलने वाला है क्योंकि जिस रोड़ की समस्त ग्राम वासी मांग कर रहे हैं वह कई वर्षो से प्रयोग में चली आ रही है लेकिन उत्तराखण्ड बनने के बावजूद भी उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कुड़ियाल गांव के ग्राम प्रधान महेश कुकरेती जी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब हीरासिंह बिष्ट जी परिवहन मंत्री थे उनके कार्यकाल में नारीयल फोड़ कर इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया था लेकिन ना जाने किन कारणों से आज तक फाईल शासन प्रशासन में घूम रही है लेकिन ग्रामवासियों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में इस मार्ग का प्रयोग एक बड़ी आबादी द्वारा किया जा रहा है लेकिन फिर भी हमारी कोई सुनने को तैयार नही है जिस कारण आज मजबूर होकर ग्राम वासियों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा। पूर्व परिवहन मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरासिंह बिष्ट जी भी ग्रामवासियों को समर्थन देने के लिये धरना स्थल पर पहुंचे हमारे एस0डी0 न्यूज के संवाददाता ने उनसे भी इस विषय पर बातचीत की। अधिक जानकारी के लिये नीचे वीडियों पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button