Uttarakhand

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब द्वारा रिले मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

देहरादून। शनिवार को सचिवालय एथलेटिक्स क्लब द्वारा निर्मल गंगा एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अभियान के अन्तर्गत अखण्ड रिले मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रिले मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रातः 6ः30 बजे सचिवालय से अपर सचिव सचिवालय प्रशासन प्रताप शाह द्वारा किया गया। रिले मैराथन दौड प्रातः 11ः30 बजे हर की पैड़ी पर समाप्त हुई जिसे अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया। उसके उपरांत सचिवालय क्लब के सभी सदस्य द्वारा गंगा घाट की सफाई का कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात् आरती गंगा सभा द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button