News UpdateUttarakhand

रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरुवार को रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। संस्था के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एक लाख की धनराशि का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के प्रहरी भी है उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यकलापों की भी सराहना की।
इस अवसर पर रं कल्याण संस्था के संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, भूतपूर्व अध्यक्ष अजय सिंह नबियाल, चन्द्र सिंह नपलच्याल, महिमन सिंह गर्ब्याल, आई.जी. गढ़वाल संजय गुंज्याल, दरबान सिंह गर्ब्याल, भूतपूर्व महासचिव श्रीकृष्ण रौतेला व डाँ. विक्रम सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button