News UpdateUttarakhand

चैकिंग के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक लाख से अधिक की स्मैक, डोडा पोस्त बरामद की गई है। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर बीडी उनियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. जिसमें विशेष तौर पर नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में सैदपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक, 10 किलोग्राम डोडा पोस्त और 4 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 8,540 रुपए भी बरामद हुए।

Related Articles

Back to top button