Uttarakhand

पुलिस द्वारा फलो व सब्जियों की दुकानों पर रेट लिस्ट लगवायी गयी

विकास नगर/देहरादून। कोतवाली विकासनगर क्षेत्रांतर्गत कुछ फल व सब्जियों की दुकानों पर विक्रेताओं द्वारा अपने मनमाने ढंग से रेट तय करते हुए फल व सब्जियां बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी व रेट लिस्ट ना लगाए जाने के कारण स्थानीय खरीदारों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत आज प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में विकास नगर बाजार क्षेत्र में फलों व सब्जियों की दुकानो/ठेलियो पर रेट लिस्ट लगवाये जाने हेतु पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस टीम के द्वारा विकास नगर सब्जी मंडी से सब्जी व फलों के रेट मिलान करते हुए रेट लिस्ट तैयार कर सभी फलो व सब्जियों की दुकानों पर लगवाई गई व रेटलिस्ट न होने की स्थिति में भविष्य में कडी़ कार्रवाई की चेतावनी दी गई जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button