National

नोटबंदी के बाद जाली नोट छापने वाले सचिन परमार ने कई लोगों को कमीशन पर दिए नोट, आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। क्राइम ब्रांच ने भावनगर के कुंभारिया गांव निवासी सचिन परमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। नोटबंदी के बाद अब तक उसने तकरीबन दो करोड़ के जालीनोट छापे हैं। सूरत के भाटेना क्षेत्र से गिरफ्तार दो युवकों से 2000 दर के 127 नोट बरामद हुए हैं। इन युवकों के तार भी सचिन से जुड़े हुए हैं। इसी ने उन्हें जाली नोट कमीशन पर दिए थे। नोटबंदी के बाद जाली नोट छापने वाले सचिन परमार ने कई लोगों को कमीशन पर नोट दिए हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार उधना पुलिस ने 26 अक्टूबर को भाटेना क्षेत्र से 2000 दर के 127 नोट भुनाने के लिए आए घोघा के दो युवक बिपिन परमार और किशन सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों की पूछताछ से पता चला कि इन्होंने भावनगर के विपुल उर्फ सचिन परमार से ये नोट लिए हैं।

इस दौरान क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि शनिवार रात को इस मामले में वांछित अपराधी सचिन परमार कुंभारिया गांव में आया हुआ है। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के पुलिस- सब इंस्पेकटर वीजे चावड़ा ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि नोटबंदी के बाद उसने असली नोट को कंप्यूटर में स्कैन कर तकरीबन दो करोड़ के जाली नोट छापे हैं। उसने बहुत से लोगों को कमीशन पर जाली नोट दिए हैं। भाटेना के दोनों युवकों को इसने ही जाली नोट दिए हैं। सचिन एक करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button