National

मौलाना द्वारा मदरसे में ही पढऩेवाली 12 वर्षीया किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला आया सामने

रांची । राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना शाहिद द्वारा मदरसे में ही पढऩेवाली 12 वर्षीया किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांडर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रांची भेजा गया है। लड़की द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बकरीद के दिन नमाज अदा करने के बाद मौलाना उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने इस घटना को किसी से न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद आए दिन वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और बराबर उसे धमकी भी देता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौलाना उसे रातू थाना क्षेत्र के संजीवनी अस्पताल ले गया, जहां उसे दो दिनों तक कई दवाइयां खिलाई गईं। दवा खाने से उसकी तबीयत जब बिगडऩे लगी, किशोरी ने सारी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

मौलाना पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप इस घटना से पूर्व भी मौलाना शाहिद पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पूर्व भी दो बार उस पर यौन शोषण का आरोप लगा था, पर तब मामले को दबा दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार इस बार भी उसने एक लाख रुपये में मामले को दबाने का सौदा तय कर लिया था। 85 हजार परिजनों को तथा 15 हजार दलालों को देना तय हुआ था।

Related Articles

Back to top button