National

देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 15 हजार मामले से ज्यादा सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार(19 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 15,712 हो गई है।

देश के अंदर कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 507 तक पहुंच गया है। भारत में कोरोना वायरस से 2230 मरीज ठीक हो चुके हैं।देश भर में फिलहाल 12,974 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित देश में आए कुल मामलों में सबसे अधिक पॉजिटव मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 3651 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 211 लोगों की कोरोना से यहां मौत हो चुकी है। राज्य में कोराना से 365 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली में अब तक 1893 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना से 72 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में अब तक 1407 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मौत का आंकड़ा 70 तक पहुंच चुका है। एमपी में 127 मरीज ठीक हुए हैं। गुजरात की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के 1376 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। राज्य में मौत का आंकड़ा 53 तक पहुंच गया है, वहीं 93 मरीज यहां ठीक हो चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 969 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 14 है। यूपी में कोरोना वायरस से 86 मरीज ठीक हो चुके हैं।इसके बाद तेलंगाना में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 809 तक पहुंच गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गई है। राज्य में कोरोना से 186 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button