Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भोजपुरी फिल्म ‘‘जान’’ का मुहुर्त शाॅट लिया

देहरादून। सरकार के प्रयासों से फिल्म मेकर अब उत्तराखण्ड का रूख करने लगे हैं जो कि उत्तराखण्ड के लिये बहुत अच्छे संकेत हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास में डी आर जे फिल्मस् के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘जान’’ का मुहुर्त शाॅट लिया। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड के चकराता, विकासनगर, चैपता, पुरोला, हरिद्वार एवं ऋषिकेश में लगभग एक माह तक की जायेगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला, निधि झा, अमित शुक्ला, समर्थ चतुर्वेदी एवं राजेश मालगुडी हैं।
इस अवसर पर फिल्म के प्रड्यूसर राज जयसवाल, डायरेक्टर  अरविंद चैबे,  संजय सोनानी,  देबू रावत,  अजय मल्ल, रविचंद्रन,  अनुज कुमार झा आदि  उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button