देहरादून। एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम में पदमश्री कुमार सानू एवं उत्तर भारत के प्रसिद्ध रमेश मिश्रा जी के आर्केस्ट्रा (सरगम स्टार गु्रप, दिल्ली) की मधुर धुनों पर प्रदेश के साथ-साथ बाहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार उनके गाये गीतो को सानू दा के समक्ष पस्तुत करेगें प्रस्तुत करेंगे। देहरादून के समस्त संगीत प्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर संगीत का आनन्द लेगें। एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप एवं आपसी सहयोग व कुछ शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आयोजित जा रहा है
संस्था के अध्यक्ष पीयूष निगम जी ने बताया कि विगत कई वर्षों से हमारी संस्था श्रृंखला संगीत के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रही है और संगीत के साथ साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने पर लोगों का श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित करती आ रही है। जिसके कई कबिना मंत्री, विधायक एवं राज्य के गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनता भी गवाह बनी है। संस्था के महासचिव संजीव वर्मा ने बताया पूर्व में भी संस्था ने देहरादून में 4 अगस्त 2024 को किशोर दा की 95 जयंती पर सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान जी, 18 में 2025 को सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद जी तथा आईआईटी रुड़की के महान गीतकार शैलेंद्र जी के सम्मान में संगीतमय कार्यक्रम कर में सम्मान समारोह आयोजित किया था।
अब तक संस्था ने संतोष आनंद जी, समीर अंजान जी, डॉ इन्द्रजीत सिंह (अर्थशास्त्री, हिन्दी और समाज शास्त्र), निशित गंगानी (प्रसिद्ध तबला बादक), हिमांशु दरमोड़ा (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक), बसंती बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी आदि महान हस्तियों को श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित किया है।
इसी कड़ी में 10 मई 2026 को, एक ऐसे गायक जिन्होंने एक ही दिन में 28 गाने गाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले तथा 1991 से 1995 तक लगातार फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता एवं 2009 में पद्म श्री से सम्मानित श्री केदारनाथ भट्टाचार्य यानी हमारी कुमार सानू जी का जन्म 23 सितंबर 1957 को कोलकाता में हुआ। 10 में 2026 को सानु दा दून की वादियों में पहुंचकर संगीत प्रेमी के बीच उपस्थित रहेगें।
इस भव्य कार्यक्रम को आपसी सहयोग एवं कुछ शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आयोजित जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी (आने की सम्भावना), पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी होंगे जिनके कर कमलों से *कुमार सानू जी* को ‘‘श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’’ सम्मान,मुंबई की सीनियर जर्नलिस्ट *रेखा खान* जी व *डॉ इंद्रजीत सिंह* जी को शिक्षा साहित्य सिनेमा के क्षेत्र में जाने से वालों का सम्मानित किया जाएगा।
कमल घनशाला, हरि ओम चौधरी,कैप्टन गुंजन गुप्ता, अनिल बख्शी एवं कई कबिना मंत्री,विधायक,सचिव व अन्य अधिकारीगण अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालकगण व नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति भी रहेगी।
इस कार्यक्रम को इवेंट मैनेजर्स पीयूष श्रीवास्तव (जेम्स एक्सक्लूसिव) एवं रजनीश के शर्मा (आर0के0 प्रोडक्शंस और फिल्म डिविजन) एक आवाज हजार एहसास एक शाम सुरों के नाम पदम श्री सानू दा सम्मान में श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप के लिए आयोजित कर रहा है।
प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम, उपाध्यक्ष श्रीमती मनिषा आले, उपाध्यक्ष अमित रावत, महासचिव संजीव वर्मा, एवं कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, बिट्टू कोचर,सुनीता क्षेत्री, दीपक महावर,दीपक सिंघल,संदीप अग्रवाल,ज्योति झा, सरोज पोखरियाल, प्रीति रावत, संध्या जोशी,विदिशा अग्रवाल,प्राची व नंदिनी,आदि सदस्य उपस्थित रहे।