News UpdateUttarakhand

सीएम ने हॉस्पिटल पहुंचकर बिशन सिंह का जाना हाल-चाल

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार की सायं टनकपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना। श्री धामी ने प्रयास होस्पिटल पहुॅचकर डॉक्टर्स से बिशन सिंह की वर्तमान स्थिति तथा उनको दिये जा रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डॉक्टर्स ने बताया कि बिशन सिंह पुत्र खीम सिंह, लगभग 55 वर्ष, ग्राम- कोयाटी,पोस्ट- सैन्दर्क (चंपावत) को 5 दिन पहले सांप द्वारा काटा गया है। जिनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। श्री धामी ने बिशन सिंह के तीमारदारों से भी बात करते हुए सभी का हौंसला बढ़ाया।
दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button