News UpdateUttarakhand

कुलदीप सिंह राठौर बने उत्तराखंड कांग्रेस में ऑब्जर्वर

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तराखंड में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के ठियोग से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उत्तराखंड का ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, राठौर प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे और प्रत्येक जिले से तीन से चार संभावित नामों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। इन्हीं पैनलों के आधार पर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
कुलदीप सिंह राठौर वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने खुद इस पद को लेने में फिलहाल रुचि नहीं दिखाई है।
पार्टी हाईकमान ने केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पंजाब, झारखंड और ओडिशा समेत चार राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस का यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button