News UpdateUttarakhand

अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के लिए गठित आयोग के सदस्य करेंगे क्षेत्र का भ्रमण

हरिद्वार। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायतों में सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के लिए गठित आयोग के सदस्य क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट निर्धारित किये जाने से पूर्व ट्रिपल टेस्ट की कार्यवाही संपादित की जानी है। इसके लिए अध्यक्ष, अपर सचिव, सदस्य सचिव पंचायत राज के साथ विभागीय अधिकारी प्रकरण के संबंध में जनपद और विकासखंड स्तर के अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। कार्य प्रगति के लिए मौके पर अधिकारी भ्रमण भी करेंगे। अधिकारी दो अगस्त को भगवानपुर और नारसन, तीन अगस्त को रुड़की और बहादराबाद और चार अगस्त को खानपुर और लक्सर के भ्रमण पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button