News UpdateUttarakhand

फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति की कार्यकारिणी भंग

ऋषिकेश। फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति जीवनी माई मार्ग की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। समिति की नई कार्यकारिणी 31 अगस्त से पहले गठित की जाएगी।
शनिवार को फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजु गुप्ता ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसमें समिति के नियमों के अनुसार फल एवं सब्जी विक्रेताओं में से ही नए पदाधिकारियों का चयन होगा। चुनाव के लिए सर्वसम्मति से ध्रुव वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, मुसाफिर साहनी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। समिति के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी ही कार्यवाहक के रूप में कार्य करती रहेगी।?

Related Articles

Back to top button