News UpdateUttarakhand

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर दो राज्यों की पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित

विकासनगर। हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हिमाचल पुलिस और चकराता पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमा पर शांति बनाये रखने और एक दूसरे का सहयोग करने पर जोर दिया।
बुधवार को सीओ विकासनगर संदीप नेगी की अध्यक्षता में दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की बैठक हुई। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने चुनाव सम्बन्धी दिशानिर्देशों का आदान प्रदान भी किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चुफाल हिमाचल राजकुमार ने कहा कि चकराता और त्यूणी बिल्कुल हिमाचल से सटे हुए क्षेत्र हैं। इसलिए यहां पर होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जानी है। कहा कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब तस्करी व अन्य अनैतिक कार्यों के लिए इस रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा कि दोनों प्रदेश की पुलिस को इसका ख्याल रखना होगा। सीओ हिमाचल ने उत्तराखंड पुलिस से सहयोग मांगा है। जिस पर उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया है। बैठक में थानाध्यक्ष चकराता सतेंद्र सिह भाटी, थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान, थानाध्यक्ष नेरूवा हिमाचल करुण गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button