News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

देहरादून में कोरोना संक्रमितों की संख्या 507 पहुंची 

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 94 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 161 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 507 हो गई है, जिनमें 104 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 388 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 20 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी ।
 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अंतर्गत विकासखण्ड रायपुर एवं कालसी में 7237 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए तथा इनमें से होम क्वारंेटीन किये गये 34 व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 24 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 610 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।  अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 836 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 115 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। जनपद अन्तर्गत बनाये गये क्वारेंटीन सेन्टरों में रखे गये 45 व्यक्तियों की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयों को 245 एन-95 मास्क, 104 पी0पी0ई0 कीट, 1200 हाईड्रोक्लोरिन वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button