NationalNews UpdateUttarakhand

हर घर तिरंगा अभियान-2026 को बनाए जनभागीदारी का महापर्व डा. नरेश बंसल

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने देश व प्रदेशवासियोंे से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आगामी 15 अगस्त को अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा फहराकर आजादी का महोत्सव मनाने का निवेदन किया। उन्होंने वीर क्रांतिकारियों को याद करने और 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया।
        डा. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 को जनभागीदारी का महापर्व बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित न रहे बल्कि राष्ट्रभक्ति, जनसहभागिता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का जनआंदोलन बने। साथ ही नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए भी आह्वान किया।
      डा. नरेश बंसल ने कहा कि किसी देश का आधिकारिक झंडा उस पूरे देश का प्रतीक होता है। यह प्रतीक एक ही छवि में देश के अतीत वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। जिस तरह एक झंडा किसी देश का प्रतिनिधित्व करता है उसी तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के सम्मान एवं गौरव का पवित्र प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें स्वतंत्रता के लिए वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाते हैं। विश्वशांति का पाठ पढ़ाते हैं और आजादी के संग्राम में अपना सबकुछ न्यौैेछावर कर देने वाले सेनानियों के बलिदान का मान रखते हुए देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Back to top button