News UpdateUttarakhand

मातम में बदली शादी कि खुशियां, दुल्हे के पिता की हादसे में दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। एक परिवार की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब बीती रात बारात का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा हल्द्वानी रानीबाग मार्ग के बोहराकून (सुसाइड प्वाइंट) के पास हुआ। शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता लालकुआं के रहने वाले गणेश दत्त भट्ट (54) अपने बेटे हरीश भट्ट की बारात लेकर देवीधुरा पहुंचे। दिन में विवाह की रस्में पूरी हुईं और शाम को बारात वापस लौटी। रात करीब 10.30 के बाद बारातमें शामिल इनोवा कार, जिसमें दूल्हे के पिता समेत चार लोग सवार थे। वह हल्द्वानी-रानीबाग मार्ग के बोहराकून सुसाइड प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन बाराती घायल हो गए। जबकि ललित मोहन जोशी (28) पुत्र श्रीकृष्ण जोशी निवासी नगला पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर, हरेंद्र सिंह (38) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं व नंदा बल्लभ भट्ट (53) पुत्र माधवानंद भट्ट निवासी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उनके रिश्तेदारों एवं पुलिस ने गहरी खाई से निकाल कर 108 एवं थाने के वाहन से सीएचसी भीमताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। दो गंभीर घायलों को राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस ने मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button