News UpdateUttarakhand

आरती सैनी को पुलिस चैंपियनशिप के लिये ऑफिशियल चुना गया

हरिद्वार। वुशु खेल की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी को पुलिस चौंपियनशिप के लिये ऑफिशियल चुना गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली सातवीं वुशु ऑल इंडिया पुलिस चौंपियनशिप में भाग लेने आरती हरिद्वार के गांव मिस्सरपुर से रवाना हुईं। आरती सैनी उत्तराखंड की पहली महिला राष्ट्रीय कोच हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय ऑफिशियल के लिए हुआ है।
आरती के चयन के बाद उत्तराखंड के मार्शल आर्ट वुशु खेल जगत के खिलाड़ी काफी खुश हैं। आरती सैनी पुलिस महकमे में महिला पुलिसकर्मियों को आत्मसुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दे चुकी हैं। मंगलवार को आरती सैनी ने राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर कहा कि वह उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक कार्य करेंगी। राज्य में मार्शल आर्ट के खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर जूडो कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, निलेश जोशी, प्रज्ञा जोशी, लव कुश, इशिका शर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की एक विशेष उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button