Uttarakhand
बी० पी० एच० ओ० उत्तराखंड इकाई ने गोष्ठी कर बाल क्रांतिकारी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की जयंती मनाई

हरिद्वार। आज दिनांक 1 अप्रैल 2021 को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड ईकाई द्वारा ज्वालापुर स्थित कार्यालय में बाल क्रांतिकारी शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ जयन्ती मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता भेल संस्थान से सेवानिवृत्त श्री सुखबीर सिंह प्रजापति ने एवं संचालन जिला महामंत्री प्रदीप प्रजापति ने किया ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संदीप सिंहानिया प्रजापति ने बताया की शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 1929 को उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के नौतन हतियागढ़ गांव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ था। माता मोतीरानी का पुत्र रामचन्द्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा में ही आजादी का दीवाना था। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का ऐलान किया था। रामचन्द्र विद्यार्थी इस आंदोलन में कूद पडे और 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर अपने साथी विद्यार्थियों के द्वारा मानव पिरामिड बनाकर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी ने तिरंगा फहरा दिया था। उसी समय अंग्रेजों ने उनको अपनी गोली का शिकार बना दिया जिसमें वे शहीद हो गए। उन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपनी जान दे दी। उनके पार्थिव शरीर को नौतन हथियागढ़ के पास छोटी गण्डक के किनारे तिरंगे मे लपेटकर हजारों की संख्या के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश प्रजापति जी ने बताया कि 1949 मे प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु नौतन हथियागढ़ आये, उनके परिवार वालो से मिले तथा शहीद के प्रतीक के तौर पर उन्होंने एक चांदी की थाली और एक गिलास उनके परिवार के लोगों को सुपुर्द किया। शहीद रामचन्द्र ने देशवासियों में आजादी की अलख जगाने के लिए मात्र 13 वर्ष की उम्र में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, ऐसा विरला उदाहरण हमें इतिहास में कोई दूसरा नहीं मिलेगा।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड संयोजक रामजीलाल प्रजापति जी ने कहा कि बहादराबाद के निकट रोहलकी गांव में जन्मे माँ भारती के लाल स्व० रामस्वरूप आर्य स्वतंत्रता सेनानी जी का देश एवं समाज के लिए योगदान भी भुलाया नहीं जा सकता। सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि आने वाली 9 अप्रैल को स्व० रामस्वरूप आर्य जी की जयंती बी०पी०एच०ओ उत्तराखंड इकाई द्वारा मनाई जायेगी।
गोष्ठी में संरक्षक नरेन्द्र वर्मा, भेल महामंत्री रामलाल प्रजापति, प्रवीण बरदिया, गढ़वाल अध्यक्ष मनोज प्रजापति, अंकित प्रजापति, हरपाल प्रजापति, मोनू प्रजापति, पवनदीप, महेश दक्ष, रविन्द्र प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, राजकुमार प्रजापति इत्यादि शामिल रहें।