News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ‘परिवार सम्पर्क अभियान‘ का किया शुभारंभ

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ की शुरुआत की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंसीधर भगत ने आज अपने विधानसभा काला ढूँगी के कालाढूँगी व कोटाबाग मंडलों के बूथ 25 व 49 से परिवार सम्पर्क अभियान का प्रारम्भ किया। श्री भगत विभिन्न परिवारों से मुलाकात के लिए गए जहाँ उनका स्वागत किया गया। श्री भगत ने परिवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र दिया । श्री भगत ने परिवारों में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार  की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला मंत्री प्रताप बोरा ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डीगारी, जोगा सिंह मेहरा, मंडल महामंत्री बिनोद बुढलाकोटी, भगवान सिंह कुमटीया, बूथ अध्यक्ष चन्दन दिगारी, पूरन सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह दिगारी, हीराबल्लभ पाण्डेय, प्रधान मुकेश आर्य आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button