News UpdateUttarakhand

स्वच्छता व सजगता से ही कोरोना, डंेगू जैसी महामारियों की रोकथाम संभवः अनिरूद्ध भाटी

हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवाह्न पर हरिद्वार में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य जांच अभियान का क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में वार्ड नं. 3 में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री तरूण नैयर की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि इस अभियान के तहत हरिद्वार विधानसभा के सभी वार्डों में क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच अभियान चला रहे हैं तथा किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर तुरन्त स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन को बुलाकर उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया जा रहा है।
क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि स्वच्छता व सजगता से ही कोरोना, डंेगू जैसे महामारियों की रोकथाम संभव है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की प्रेरणा से भाजपा कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर पल्स, बीपी, आॅक्सीजन लेबल व टेम्प्रेचर की जांच कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जनमानस को कोरोना व डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा असहायजन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। जिस प्रकार भाजपा कार्यकत्र्ता पूर्ण मनोयोग से इस अभियान में जुटे है उसका लाभ निश्चित रूप से प्रत्येक शहरवासी को मिलेगा
शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि निसंदेह इस अभियान को चलाने के लिए शहरी विकास मंत्री, पार्षद अनिरूद्ध भाटी व समस्त भाजपा कार्यकत्र्ता बधाई के पात्र हैं। भूपतवाला जैसे पिछड़े क्षेत्र में निश्चित रूप से इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
भाजपा मण्डल महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि लाॅकडाउन लगने के पश्चात ही भाजपा कार्यकत्र्ता सेवा कार्यों में जुटे हैं। भोजन वितरण हो अथवा कच्चे राशन का वितरण, दवा व मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच अभियान चलाकर भाजपा व उसके कार्यकत्र्ताओं ने साबित कर दिया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो जन मानस को अपना परिवार का सदस्य मानकर सदैव उनकी सेवा को तत्पर रहता है। स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत शिवक्ति धर्मशाला से राम मंदिर तक अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच अभियान में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, प्रमोद पाल, आदर्श पाण्डेय, रूपेश शर्मा, अमित गुप्ता, सूर्यकान्त शर्मा, नीरज शर्मा, पंकज जोशी, नरेश पाल, सोनू पंडित, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, आदित्य, भारत नन्दा, विनोद पाठक, सुनील सैनी, राजेन्द्र यादव, राघव ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button