AdministrationNews UpdateUttarakhand

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कब्बडी ( महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के करकमलों द्वारा किया गया

देहरादून।   केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा खेल विभाग, उत्तराखण्ड राज्य को आवंटित की गई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कब्बडी ( महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज दिनांक 20 फरवरी, 2023 को न्यू मल्टी परपज हॉल, परेड ग्राउन्ड में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा आर्या, मा० खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के करकमलों द्वारा किया गया।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता  मा० विधायक राजपुर खजानदास  द्वारा की गयी। इस अवसर पर   सचिव खेल   दीपेन्द्र कुमार चौधरी,  निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, कनवीनर पुरुष, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज सेवा, नई दिल्ली मैहक सिंह, कनवीनर महिला, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज सेवा, नई दिल्ली सुश्री कविता कुमारी,  संयुक्त निदेशक खेल डॉ० धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट,  संयुक्त निदेशक खेल  सतीश कुमार सार्की,   उप निदेशक खेल सुरेश चन्द्र पाण्डे, संयुक्त निदेशक खेल अजय अग्रवाल,  उप निदेशक खेल एस0के0 जयराज,   सहायक निदेशक खेल युवा कल्याण विभाग नीरज गुप्ता,  सहायक निदेशक खेल सुनील कुमार डोभाल,  सचिव कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखण्ड चेतन जोशी,  प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज राजेश ममगाई,  जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शवाली गुरूंग,   व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग प्रमोद चन्द्र पाण्डे,  उप क्रीडा अधिकारी  अनूप बिष्ट,  दीपक रावत, रविन्द्र भण्डारी, अमित कटारिया, सहायक प्रशिक्षक  प्रदीप सिंह , श्रीमती माधुरी ज्याला, अविनाश कुंवर  मनोज नेगी, कनवीनर रैफरी बोर्ड, कबड्डी संघ आदि उपस्थित थे। पुरुष वर्ग में कुल 26 टीमें जिसमें 17 राज्य सचिवालय व 08 रीजनल स्पोटर्स बोर्ड की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। महिला वर्ग में कुल 19 टीमें जिसमें 16 राज्य सचिवालय व 03 रीजनल स्पोटर्स बोर्ड की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button