News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

85 वर्षीय रिटायर्ड प्रिंसिपल ने जन्मदिन पर सीएम राहत कोष में 85 हजार रुपये जमा कराए

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रगति विहार रायपुर, देहरादून निवासी 85 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रावत द्वारा अपने 85 वें जन्मदिन पर 85 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिये उनकी दानशीलता की भावना का आभार जताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका शॉल भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के विरूद्ध लड़ाई में हमारे बुजुर्गों का भी निरंतर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है जो हमारे मनोबल को बढ़ाने में भी मददगार हो रहा है। इससे पूर्व भी श्री मनोहर सिंह रावत द्वारा 15 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु जमा कराई गई है।

Related Articles

Back to top button