PoliticsUttarakhand

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत की वर्चुअल बैठक हुई संपन्न

सभी कार्यकर्ताओं से 5 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की की गई अपील
रूद्रपुर ,(उधम सिंह नगर) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत की वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रतिनिधियों सहित प्रांत कार्यकारिणी की सहभागिता से बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राहक पंचायत संगठन की सदस्यता विषय पर चर्चा एवं तीन माह में किए गए कार्यक्रमों को जिला बार प्रस्तुत किए गया। बैठक में 5 सितंबर को सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को 10- 10 सदस्यों की सदस्यता दिलाने के लिए कहा गया , और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से सुझाव मांगे गए।
    प्रांतीय बैठक के अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र जी कंचन जी ने ग्राहक पंचायत कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी आशीर्वचन से प्रोत्साहित किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह गंगवार,अमित कश्यप श्रीमती अनुराधा शर्मा, चंचल पपाेला, गिरीश प्रसाद सकलानी रेनू गुप्ता , सुभाषिनी द्विवेदी ,हरिशंकर सिंह आदि ने भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button