News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस महानिदेशक को किया सम्मानित

देहरादून। दून सिख वेलफेयर सोसायटी देहरादून ने लॉक डाउन के दौरान कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं उसके रोकथाम में अपनी सेवाएं अर्पित करने वाले उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी को सम्मानित किया।
दून सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी को उनकी कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति कोरोना संक्रमण पर सुरक्षा तथा उसकी रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को केंद्रित कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला, सोसायटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह खालसा, पूर्व अध्यक्ष जेएस जस्सल एवं गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button