News UpdateUttarakhand

ढाई हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो के फरार ढाई हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम अंदेश निवासी साहबगंज, कोतवाली मोहम्मदी, जिला खीरी उत्तर प्रदेश है। आरोपित के खिलाफ 20 दिसंबर 2020 में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अपहरण और पोक्सो में मुकदमा किया था।
आरोपित पर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी एक किशोरी के अपहरण के आरोप है। पुलिस काफी समय से आरोपित की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उस पर ढाई हजार रुपे का इनाम घोषित किया था। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपित को फोन लोकेशन के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है साथ ही किशोरी को भी वहां से बरामद किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

Related Articles

Back to top button