News UpdateUttarakhand

सुरजीत प्रधान एवं मठारु बने रामगढ़िया सभा के महासचिव

देहरादून। रामगढ़िया सभा देहरादून क़ी वार्षिक आम सभा मे हुए चुनाव मे स. सुरजीत सिंह को प्रधान एवं सेवा सिंह मठारु को सर्वसम्मिति से महासचिव चुना गया तथा 12 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया। रामगढ़िया भवन, पटेल नगर मे रामगढ़िया सभा क़ी आम बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स. सुरजीत सिंह, प्रधान जी ने की। सर्वसम्मिति से हुए चुनाव मे स. सुरजीत सिंह को प्रधान, सेवा सिंह मठारु, महासचिव, परमजीत सिंह कुंदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स. गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष, स. रघुबीर सिंह कोषाध्यक्ष, राजिंदर सिंह राजा, सचिव, स. करतार सिंह स्टेज सेक्रेटरी, मनजीत सिंह चान्ना स्टोर इंचार्ज, स. दिलबाग़ सिंह,प्रचार मंत्री, स. बलदेव सिंह, लेखा निरीक्षक एवं स. सुरेन्दर सिंह रामगढ़िया तथा स. सुविन्दर सिंह कोर्डिनेटर चुने गये स जबकि मनजीत सिंह फ्लोरा, लक्खा सिंह, हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह माना, गुरबक्श सिंह,, मनजीत सिंह हुंजन, ईश्वर सिंह,अरविन्दर सिंह को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
प्रधान स. सुरजीत सिंह ने सर्वसम्मिति से हुए चुनाव के लिये सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभा ने कोविड-19 के समय जरूरत मंदों को करीब 1500 पैकट राशन,1000 मास्क,24 स्टीम इन्हेलर एवं सेनेटाइज़र वितरित किये, एवं 2 दिनों तक कोविड वैक्सीनेशन  के कैम्प मे करीब 160 लोगों ने लाभ उठाया। महासचिव सेवा सिंह मठारु ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस 5 नवंबर को प्रातः 10.0 बजे से कथा-कीर्तन के रूप मे दोपहर 3.0 बजे तक मनाया जायेगा, कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अतुट लंगर बरतेगा। कार्यक्रम मे सरकारी कोविड-19 की गाइड लाइन्स का पालन किया जायेगा स वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कुंदी ने आये हुए सदस्यों का धन्यवाद किया एवं मिलजुल कर सभा की बेहतरी के लिये काम करने के लिये प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button