National

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा पी सी महालनोबिस की 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का किया जायेगा जारी

नई दिल्‍ली । सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आइएसआइ) ने सांख्यिकी दिवस मनाने के लिए शुक्रवार 29 जून को कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दिन महालनोबिस जयंती है, जिसे सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा पी सी महालनोबिस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय व भारतीय सांख्‍यिकी संस्‍थान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के सांख्‍यिकी दिवस का थीम ‘Quality Assurance in Official Statistics ‘ है। भारतीय सांख्‍यिकी संस्‍थान की स्‍थापना महालनोबिस ने 1931 में की थी। वर्ष 2007 में सरकार ने 29 जून को सांख्‍यिकी दिवस के तौर पर घोषित किया था। आर्थिक योजना और सांख्‍यि‍की विकास के क्षेत्र में प्रशांत चन्‍द्र महालनोबिस के उल्‍लेखनीय योगदान के सम्‍मान में भारत सरकार उनके जन्‍मदिन, 29 जून को हर वर्ष ‘सांख्‍यि‍की दिवस’ के रूप में मनाती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो. महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में, विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरुकता जगाना तथा उन्‍हें प्रेरित करना है।

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और सांख्‍यिकीविद महालनोबिस  प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे। उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदे के कारण जाना जाता है। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात वे नवगठित मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बने तथा औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजना तैयार किया। उनकी प्रसिद्धि ‘महालनोबिस दूरी’ के कारण है जो उनके द्वारा सुझाया गयी एक सांख्यिकीय माप है।

Related Articles

Back to top button