National

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। Bollywood mourns death of Ajay Devgn father Veeru Devgan सोमवार सुबह अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। वेटरन एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन की ख़बर फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी। सोशल मीडिया में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जाने लगीं। वहीं कई सेलेब्रिटीज़ दु:ख बांटने अजय के घर पहुंचे।  85 साल के वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने 80 से अधिक फ़िल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया था और कलाकारों की कई पीढ़ियों के साथ काम किया। वीरू देवगन के निधन की ख़बर आते ही सनी देओल, बॉबी देओल, शाह रुख़ ख़ान, साजिद ख़ान और संजय दत्त सबसे पहले अजय के घर पहुंचे। परिवार की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि अंतिम संस्कार शाम को ही किया जाएगा।महाराष्ट्र सरकार में हायर और टेक्नीकल एजूकेशन मिनिस्टर विनोद तावड़े ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है- एक्शन पॉवरहाउस वीरू देवगन ने अपना जीवन सिनेमा को समर्पित कर दिया था और कुछ आइकॉनिक पंच-पैक्ड पल हिंदी सिनेमा को दिये। उनके निधन से, हिंदी सिनेमा में विरासत का एक युग ख़त्म हो गया है। मेरी संवेदनाएं अजय देवगन और काजोल के साथ हैं।  माधुरी दीक्षित ने लिखा- देवगन परिवार के प्रति संवेदनाएं। उम्मीद है इस क्षति को सहने का साहस मिलेगा। बॉलीवुड ने एक बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर और बेहद उम्दा शख़्स खो दिया है। माधुरी और अजय इसी साल रिलीज़ हुई टोटल धमाल में साथ नज़र आये थे। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अफ़सोस जताते हुए लिखा है- वीरू देवगन जी के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके साथ कई फ़िल्मों में काम किया है। वो एक महान एक्शन निर्देशक थे। उनके लिए कलाकारों और फाइटर्स की सुरक्षा सर्वोपरि होती थी। मज़ाकिया स्वभाव वाले वो एक विनम्र व्यक्ति थे। फ़िल्म मेकर अजय बज़्मी, अब्बास मस्तान, एक्टर सिद्धार्थ और फ़िल्ममेकर कुणाल कोहली ने भी वीरू देवगन को श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button