Uttarakhand

युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

देहरादून।  थाना रायपुर की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लोवर नेहरू ग्राम में एक व्यक्ति द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या कर ली गयी है।।  सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा देखा कि मृतक निशांत पाल पुत्र श्याम लाल पाल निवासी रेशम थापा गली, लोअर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर,  उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा घर के अंदर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाई है।
      मृतक के पिता व परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक दो-तीन दिन से खाना नहीं खा रहा था एवं आज सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो हमने खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था तब हमने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। मृतक युवक आईएसबीटी क्षेत्र में स्थित प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट का कार्य करता था तथा लॉकडाउन के बाद से ही घर पर रहकर कार्य कर रहा था।
        मौके पर  फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी  एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही के उपरांत मृतक के शव का पंचनामा की कार्रवाई आरंभ की गई एवं 108 के माध्यम से मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button