News UpdateUttarakhand

सड़क हादसे मंे युवक की मौत

रुद्रपुर। काम से घर वापस लौट रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की  मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार टालेंद्र कुमार उर्फ टिंकू कंपनी के काम से काशीपुर गए हुए थे। वह रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी वह रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बागवाला में पहुंचे ही थे कि रॉंग साइड से आ रही क्रेटा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टालेंद्र अग्रवाल रुद्रपुर के भदईपुरा के रहने वाले थे और वह राजधानी बेसन कंपनी में मार्केटिंग का कार्य देखते थे। मौत की खबर के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button