News UpdateUttarakhand

मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है योग

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर यमुना कॉलोनी वार्ड नंबर 33 में वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति के निवास पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने योगाभ्यास के पश्चात अपने विचार रखते हुए कहा कि योग हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है। कोरोना के दौर में नियमित योगाभ्यास हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होगा।
मेरा सभी युवाओं से यही निवेदन है की आप लोग अपने जीवन काल में योगा के लिए कम से कम एक घंटा अवश्य निकालें, जिससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और हमें मानसिक रूप से भी मजबूत रहने का अवसर मिलेगा। उन्होंने योगा करा रहे मास्टर मयूर कुमार प्रजापति को शाबाशी देते हुए कहा इतनी छोटी उम्र में आप छोटे बच्चों और बड़ों के प्रेरणा स्रोत बनेंगे और आगे भी योगा को नियमित कराते रहे। इस मौके पर अंकित, अनमोल, दिनेश, प्राची, राहुल चैहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button