News UpdateUttarakhand

दीवार से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कलावती कालोनी स्थित सौभाग्यवती बैंक्वेट हाल की दीवार से महिला का शव लटका मिला है। पुलिस मौत को हत्या को जोड़कर जांच में जुट गई है। फिल्हाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जंानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून बह रहा था। बरातघर के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थानाक्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button