Uttarakhand

वार्ड 57 में क्षेत्रवासियों ने आपसी सहयोग से कराया क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण

देहरादून। आज नेहरू कालोनी वार्ड नं0-57 में रिस्पना नगर क्षेंत्र में जो कि रास्ता रिस्पना पुल को भी जाता है वहां अवदेश और बजरंगी की दुकान के सामने काफी समय से एक छोंटी पुलिया क्षतिग्रस्त हो रखी थी जो कि आय दिन दोपहिया वाहन चालकों के लिये दुर्घटना का कारण बनी हुई थी जिसकी शिकायत क्षेत्रवासियों ने कई बार वहां के पार्षद से की लेकिन वार्ड 57 के पार्षद ने कोई सुध नहीं ली जिस कारण आज क्षतिग्रस्त पुलिया के आस पास के क्षेत्रवासियों ने आपस में चंदा इकट्ठा करके एक छोंटी पुलिया का निर्माण कराया ताकि कोई भी राहगीर क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण चोटिल न हो, जो कि एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। यह पुलिया निर्माण का कार्य विवेक कोठारी, मनोज, मुकेश, सुशीलपाल बजरंगी, प्रवेश और क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Back to top button